फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग कॉलेज में रिक्त पद भरने के लिए एसएफआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग में प्राचार्य समेत प्राध्यापकों के पद रिक्त होने पर एसएफआई ने आंदोलन तेज कर दिया है। वीरवार को एसएफआई इकाई के अध्यक्ष जगदीश के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें एसएफआई ने प्राचार्य समेत प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। साथ ही नई शिक्षा नीति को वापस लेने, कॉलेज में प्राध्यापकों के तबादलों पर रोक लगाने का भी आग्रह किया है। कहा कि करसोग महाविद्यालय में करीब 2,200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में प्राध्यापकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
एसएफआई ने रोष वक्त करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जगदीश का कहना है कि महाविद्यालय में लंबे समय से प्राचार्य का पद भी खाली चल रहा है। प्राध्यापकों के करीब 28 पद रिक्त हैं। इसके बाद भी महाविद्यालय से प्राध्यापकों के तबादले किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ऐसे में सरकार को तुरंत प्रभाव से तबादलों पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए तुरंत प्रभाव से रिक्त पद भरे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर सहराहन वार्ड से जिला परिषद सदस्य किशोरी लाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने मांगों को जायज ठहराया और सरकार से प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पदों को भरे जाने का आग्रह किया है। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि करसोग महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर एसएफआई ने ज्ञापन सौंपा है। इसे जल्द ही मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें