फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में रास्ता क्षतिग्रस्त, मकान में आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। भारी बारिश से नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच पुराना बाजार में मिट्टी खिसकने से पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे साथ लगते एक मकान में दरारें पड़ गई हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने करीब तीन महीने पहले रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन

यहां डंगा लगाने के लिए रास्ते के खुदाई की लेकिन बाद में काम अधूरा छोड़ दिया है। इसकी शिकायत नगर पंचायत से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब बरसात में रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। साथ लगते मकान में दरारें आई हैं।
इससे लोग भड़क गए और नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर पंचायत को जल्द से जल्द डंगे का कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। लोगों का कहना है कि अगर कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो मकान को होने वाले नुकसान के लिए नगर पंचायत जिम्मेदार होगी। वार्ड नंबर पांच की महिला प्रतिभा का कहना है कि ठेकेदार डंगे के कार्य को बीच में ही छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन

इस वजह से हमारे मकान में दरारें पड़ गई हैं। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बंसीलाल का कहना है कि वार्ड नंबर पांच की जनता ने बताया कि बारिश से रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता की कार्य को जल्द शुरू करने के बारे में ठेकेदार से बात हुई है। अगर तीन दिन में कार्य शुरू नहीं हुआ तो ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें