फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में बसों में हो रही ओवरलोडिंग

विज्ञापन
मंडी बस अड्डे में उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस अड्डा जोगिंद्रनगर में यात्रियों की भीड़ के आगे परिवहन निगम की बसें कम पड़ रही हैं। करीब 4,000 बस पास धारकों को भी बसों में परेशान होना पड़ रहा है। अधिकांश स्थानीय रूटों पर निगम की बसों में ओवरलोडिंग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

करीब 65 से 70 स्थानीय रूट हैं। इन रूटों पर दौड़ रहीं 50 प्रतिशत बसें अपनी माइलेज पूरा कर चुकी हैं। शनिवार को बस अड्डे में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के बाद अचानक उमड़ी यात्रियों और बस पास धारकों की भीड़ ने परिवहन निगम की बसों में सुगम और सुरक्षित सफर के दावे की पोल खोल दी। मजबूरन बस पास धारकों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला राज कुमार जरियाल ने बताया कि बस डिपो जोगिंद्रनगर में निगम की नई बसों को शामिल कर सुविधाओं और संसाधनों में विस्तार किया जा रहा है। माइलेज पूरी कर चुकी बसों की जगह नई बसें उपलब्ध करवाने के लिए परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से पत्राचार जारी है। डीजल पंप की सुविधा भी जल्द मिलेगी। मैकेनिकल स्टाफ की भी नियुक्ति कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें