मंडी। पुलिस ने बिंद्राबणी में लगाए गए नाके के दौरान बस में सफर कर रहे महाराष्ट्र के युवक से एक किलो 36 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को वीरवार को जिला न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बुधवार देर रात को बिंद्रबणी में जब एक वोल्वो बस को निरीक्षण के लिए रोका गया तो उसमें सवार सुजीत भागवन (32) निवासी महाराष्ट्र पुलिस को देखकर घबरा गया।
शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे एक किलो 36 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। संवाद