फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरने पर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी तहसील की दुमट बैहली पंचायत के सलोश जंगल में पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहे व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर निहरी पुलिस चौकी का दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव कब्जे में लेकर सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9:00 बजे निमलू राम (52) निवासी सलोश साथ लगते जंगल में पेड़ से पत्ते तोड़ने गया था। इस दौरान टहनी टूट गई और निमलू राम नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण उसे तलाशने गए। उसे पेड़ के नीचे खून से लथपथ हालत में पाया।
ग्रामीणों ने बीएसएल थाना के तहत पुलिस चौकी निहरी में हादसे की सूचना दी। पुलिस दल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें