फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक मलबे में फंसी रही वृद्ध महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चांबी पंचायत के जंगम बाग में मकान में आए मलबे में फंसी एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। वृद्ध महिला लगभग 4 घंटों तक मलबे में घुटनों तक फंसी रही।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के उपरांत बीबीएमबी फायर सर्विसेज, हिमाचल प्रदेश होमगार्ड की रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन ने चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से वृद्धा को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी।
एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा और तहसीलदार जगदीश शर्मा ने खुद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। घायल महिला को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया है। सुंदरनगर में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम पंचायत चांबी के जंगम बाग क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के साथ भवन निर्माण के लिए की गई कटिंग के कारण पहाड़ी से मलबा आ गया।
विज्ञापन

मकान में रहने वाले 9 सदस्यों की जान पर बन आई। परिवार के 8 लोग तो मलबे से बच कर बाहर भाग गए लेकिन वृद्ध महिला कुलवंती मलबे की चपेट में आ गई। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि वृद्ध महिला सकुशल है। उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें