ग्राम पंचायत चुक्कू में तेज हवा से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों को पोल पर चढ़ कर ठीक करता विद्य
- फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। ग्राम पंचायत चुक्कू के नागण और भेलखट क्षेत्र में 12 मई को तूफान के कारण बाधित हुई विद्युत आपूर्ति 72 घंटे के बाद रविवार को बहाल हो पाई। इससे लोअर नागण, अपर नागण और भेलखट गांव के 500 परिवारों को तीन दिन तक बिना बिजली के रहना पड़ा।
बीते वीरवार को तूफान से नागण के पास पेड़ गिरने से एलटी लाइन के चार खंभे टूट गए थे। इस वजह से लाइन के तार और खंभा खड़ा करने में तीन दिन लग गए। कार्य में स्थानीय पंचायत और ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया। महकमे में स्टाफ की कमी के चलते अन्य अनुभागों के कर्मचारी भी लाने पड़े। कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने तीन दिन तक स्वयं मोर्चा संभाला।
सहायक अभियंता संत राम ठाकुर ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते लाइन की मरम्मत के कार्य में देरी हुई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया। 72 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। संवाद