मंडी। प्रधानमंत्री मोदी की रैली ने कांग्रेसियों के होश उड़ा दिए हैं। यह बात मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से कही। कहा कि अब कांग्रेस नेता बौखला गए हैं।
दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28 हजार करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारा है। आगे भी डबल इंजन काम करेगा। भाजपा ही प्रदेश और केंद्र में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है।
विपक्ष के नेता पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मंडी में इसी स्थान में कभी चार साल पूर्व आचार संहिता लगने के चार दिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपनी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी को पांच साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में बुलाया था।
वह बताएं कि वे क्या किसी सांविधानिक पद पर थे क्या, लोगों को कांग्रेस पार्टी ने सरकारी बसों से ढोया और किराया भी सरकारी कोष में जमा नहीं किया। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही 75 लाख का वो किराया चुकता किया था। उन्होंने कोविड को लेकर कहा कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। कोविड के नए वैरिएंट से निपटने की पूरी तैयारी है। संवाद