फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को अपनी ओर खींच रहे चीड़ की पत्तियों से बने आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। महिलाओं के शृंगार में चीड़ की पत्तियों से बने आभूषण चार चांद लगाएंगे। ऐसे आभूषण मंडी के पड्डल मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी में रखे गए हैं। इन आभूषणों को देखने के लिए महिलाएं अधिक रुचि दिखा रही हैं। ये आभूषण सोने और चांदी के आभूषणों से कम आकर्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

इनकी बनावट महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। चीड़ की पत्तियों से बने ये आभूषण उद्योग विभाग की प्रदर्शनी में रखे गए हैं। इन्हें सोलन की निजी संस्था ने बनाया है। इन आभूषणों की कीमत पांच सौ रुपये तक है। वहीं, गोबर से बने उत्पाद भी सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इनमें चप्पल, दीये, ओम और शुभ लाभ के प्रतीक गोबर से बनाए गए हैं।
रंग बिरंगे ये उत्पाद सुंदर कलाकारी का प्रमाण दे रहे हैं। सराजी चाय और चंबा रुमाल भी हर किसी को अपनी ओर खींच रही है। लोग इसको खरीदने और इसका स्वाद चखने के लिए लालायित दिख रहे हैं। ये सभी उत्पाद स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए हैं। पड्डल मैदान में 11 विभागों ने प्रदर्शनी लगाई है। यह 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी विभागों की विकास यात्रा दिखाने के अलावा एक विशेष थीम के साथ पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया है। इनमें कृषि विभाग ने अपने स्टॉल में जहां प्राकृतिक खेती की थीम रखी है, वहीं सूचना प्रौद्योगिकी एवं राजस्व विभाग ने ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं आपदा न्यूनीकरण, जल शक्ति विभाग ने जन जीवन मिशन को थीम बनाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण की डबल डोज को थीम बनाया है। पर्यटन विभाग ने हेवनली हिमाचल, उद्योग विभाग ने आत्मनिर्भर हिमाचल-आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूह व सशक्तीकरण को थीम बनाया है।
सामाजिक कल्याण विभाग ने पोषण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सक्षम अभियान, लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उद्यान विभाग ने मशरूम खेती और ऊर्जा विभाग ने हरित विद्युत थीम के साथ उपलब्धियों को दर्शाया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रदर्शनी का अवश्य अवलोकन करें।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें