फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर जनवादी महिला समिति का धरना- प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अपनी मांगों को लेकर सेरी चांदनी में धरना प्रदर्शन करती ह? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी मंडी ने सेरी चांदनी पर महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने गरीबों को डिपुओं में नि:शुल्क राशन देने की व्यवस्था और गैर करदाताओं को 7500 रुपये की राशि हर महीने देने की मांग उठाई। मंडी जिला अध्यक्ष वीना वैद्य ने बताया कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। सरकार से मांग उठाई कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जाए। डिपुओं में राशन की बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं। सभी गरीब और गैर आयकरदाताओं को 35 किलो राशन मुफ्त में दिया जाए। सभी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तुरंत रोक लगाकर राहत प्रदान की जाए।
इस मौके पर महिला समिति राज्य उपप्रधान जयवंती ने कहा कि डिपुओं में तेल-दालें बहुत महंगी हो गई हैं। राशन की गुणवत्ता बहुत खराब है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। आवश्यक वस्तुओं के दाम कम किए जाएं। महंगाई से महिलाओं को अपनी रसोई चलानी मुश्किल हो गई है। उन्होंने सरकार से उम्मीद जताई कि महिलाओं की समस्याओं को समझ कर महंगाई का हल निकालेंगे। इस अवसर पर महिला समिति की सचिव प्रोमिला ठाकुर, सुनीता, रीना, देविंदरा, बबीता और अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें