फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट ढलयाश में 36 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। विधायक जवाहर ठाकुर ने स्नोर घाटी की ग्राम पंचायत कोट ढलयाश में 36 लाख की लागत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कोट ढलयाश में स्तरोन्नत पशु अस्पताल का भी शुभारंभ किया। कोट स्नोर स्कूल में 15 लाख की लागत से निर्मित स्मार्ट क्लासरूम का भी लोकार्पण किया। कोट खमराधा में 5 लाख से बने पंचायत सभागार और स्तरोन्नत हाई स्कूल ज्वालापुर का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर छोटे बड़े गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रही है। ज्वालापुर-पराशर सड़क नाबार्ड के तहत निर्माणाधीन है। इस पर साढ़े 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस दौरान पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रेमदास, कोट ढलयाश पंचायत प्रधान डाबे राम, उप प्रधान वेद राम सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें