फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर शहर की पेयजल योजना ठप

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में बारिश से आदर्श कन्या पाठशाला के साथ क्वार्टरों में घुसा पानी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में हुई भारी बारिश से जलशक्ति विभाग को काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ आने से फेगड़ू स्थित प्राकृतिक स्रोत पर बनी पेयजल योजना प्रभावित हुई है। पानी दूषित होने से जोगिंद्रनगर शहर में पेयजल किल्लत पैदा हो गई है।
विज्ञापन

करीब 18 घंटे पेयजल आपूर्ति ठप रही। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे के बाद ठप हुई पेयजल आपूर्ति मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बहाल हो पाई। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता एसके नाग ने बताया कि फेगड़ू स्थित प्राकृतिक स्रोत बाढ़ आने से प्रभावित हुआ है।
इस कारण शहर में पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ी। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्ढा ने बताया कि बरसात से जलशक्ति विभाग को दो करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। बारिश से आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के क्वार्टरों और शहरी क्षेत्र की दुकानों में पानी घुस गया। कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि पानी की निकासी सही न होने से स्कूल परिसर और क्वार्टरों में पानी घुस गया। सरोहण गांव में भूस्खलन से गांव का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन

सरोहण निवासी सरवण कुमार का मकान भी बारिश से गिर गया है। नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बारिश से उपमंडल जोगिंद्रनगर में दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर फौरी राहत भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें