फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांबी के मंझरोट में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत चांबी के मंझरोट क्षेत्र में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली कि ग्राम पंचायत चांबी के मंझरोट क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। युवक की पहचान नागपाल (35) पुत्र मेध राम गांव थरकी रजवाड़ी के रूप में हुई है।
वह मजदूरी का काम करता था। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें