फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, पांच और पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई है। जिले में रविवार को पांच संक्रमित भी पाए गए हैं। 85 वर्षीय थल्टूखोट चौहारघाटी की वृद्ध महिला ने शनिवार देररात कोविड अस्पताल नेरचौक में दम तोड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रविवार को 52 सैंपल की जांच की गई। रैट में 17 सैंपल में से 4 पॉजिटिव और आरटीपीसीआर के 35 सैंपल में एक पॉजिटिव पाया गया।
इनमें मंडी शहर के दो लोग, रावमापा टांडू से एक कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आया है। संक्रमितों में धर्मपुर के संधोल से 1, जोगिंद्रनगर से 1 मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
शादी या अन्य समारोहों के चलते लोग कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने अभी तक पहली डोज लगने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
आगामी दिनों संक्रमण का खतरा होने का अंदेशा हो सकता है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें। जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे शीघ्र स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर दूसरी डोज लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें