पधर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश वन विभाग परिक्षेत्र अधिकारी कल्याण संघ (रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर्ज वेलफेयर एसोसिएशन) की बैठक रविवार को एसोसिएशन के महासचिव अन्नू ठाकुर की अध्यक्षता में सुंदरनगर में हुई। इसमें प्रदेशभर के वन परिक्षेत्र अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
रेंज ऑफिसर की समस्याओं और समाधान पर चर्चा की। इस दौरान चुनाव भी करवाए गए। इसमें बिलासपुर जिला के वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकुश आनंद को प्रदेशाध्यक्ष चुना।
घुमारवीं के रोहित ठाकुर महासचिव, अजीत कुमार उपाध्यक्ष, नेरवा के विजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डोडा के शिवम अग्निहोत्री कोषाध्यक्ष, उरला के शिवम रत्न प्रेस सचिव और ऊना के राहुल संयुक्त सचिव चुने गए। राहुल, मौसम, मनीष शर्मा, टीटू, अंकुश सिंह और मनीष कपूर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
प्रदेशाध्यक्ष अंकुश आनंद ने कहा कि एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य रेंज ऑफिसर के प्रमुख मुद्दों को उचित स्तर पर उठाना और जल्द से जल्द समाधान करना है। इस दिशा में एसोसिएशन अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करेगी। संवाद