मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में वाणिज्य उत्सव की तीसरी कड़ी में वीरवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सीमा बाबा रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अक्षिता, हितेन, शिवानी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुहानी, दूसरे स्थान पर कौशिक और तृतीय स्थान पर विद्या रही।
रंगोली प्रतियोगिता में पूनम और योगिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। नम्रता और शिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान नेहा और अर्चना ने प्राप्त किया। संवाद