मंडी में एड्स दिवस पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं इंदिरा मार्केट की छत पर जागरुक?
- फोटो : Mandi
मंडी। जिलेभर में एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरुकता रैलियां निकाली गईं। नाटकों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को एचआईवी और एड्स की जानकारी दी गई।
मंडी के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरुआत कुलपति प्रोफेसर देवदत्त शर्मा ने की। उन्होंने एड्स रोग का एक संक्षिप्त सारांश समझाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय रहे।
उन्होंने कहा कि एड्स रोगी नियमित एंटी रेट्रोवायरल लेकर सामान्य जीवन जी सकता है। डॉ. रॉय ने बताया कि किस प्रकार एचआईवी इंफेक्शन से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए सवालों के भी उत्तर दिए। कार्यक्रम में एसपीयू में प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उसके बाद प्रो. देवदत्त शर्मा ने एड्स जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर सेरी मंच तक रवाना किया। इस कार्यक्रम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय परिसर और सेरी मंच में एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया। संवाद