फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर की तीन खड्डों के तटीकरण पर खर्च होंगे 145 करोड़ : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर की सकरैण, ठोठू और समोड़ खड्डों के तटीकरण पर 145 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री बुधवार को विभिन्न गांवों में आयोजित शिविरों में भाग ले रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत तनियाहर के नलयाणा, हियूण, धलौण, तनियाहर टिक्कर तथा चमयार में जन समस्याएं सुनीं। कहा कि टिहरा-बसंतपुर क्षेत्र में जनता को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च जाएंगे।
इनमें 100 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना टिहरा और 100 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना बसंतपुर का जल्द शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने ग्राम पंचायत तनियाहर के महिला मंडल नलयाणा और स्वामी विवेकानंद युवक मंडल को एक-एक लाख रुपये, महिला मंडल हियूण गलू (अबल) को दो लाख, महिला मंडल लोअर धलौण के भवन निर्माण के लिए दो लाख, महिला मंडल अपर धलौण को जरूरी सामान के खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

....
सधोटी में वैली ब्रिज का किया भूमि पूजन
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत गरौडु गद्दीधार के गांव सधोटी में 2.25 करोड़ की लागत से बनने वाले वैली ब्रिज का भूमिपूजन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनेहड़ के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने तनेहड़ में 29वीं खंड स्तरीय अंडर-14 (लड़कियों) की खेलकूद प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें