फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के कुराली में चैलचौक के चालक से लूटपाट, जीप उड़ाई

Wed, 29 Jun 2016 06:48 PM IST
मंडी
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। पंजाब के कुराली में चैलचौक से सब्जी लेकर गए एक जीप चालक के साथ मारपीट कर उससे नकदी छीन ली और जीप लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने मंगलवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। जीप चालक को बदमाशों ने बेरहमी से पीट डाला और उसे घायल अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जीप चालक को कुराली अस्पताल भर्ती किया। जहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। चैलचौक सब्जी मंडी के आढ़ती महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मंगलवार को चैलचौक सब्जी मंडी से सब्जी लेकर मौवीसेरी निवासी जय सिंह पंजाब की खरड़ मंडी के लिए रवाना हुआ। मंगलवार सुबह पांच बजे जब वह जीप खाली करके लौट रहा था तो बदमाशों ने उसे कुराली के पास रोक दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। जिसके बाद बदमाशों ने उसे घायल अवस्था में बीच सड़क में फेंक दिया। सुबह जब कुराली के लोगों ने सड़क पर पड़े घायल जय सिंह को देखा तो उन्होंने उसे तुरंत कुराली अस्पताल भर्ती किया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

पूर्व बीडीसी सदस्य मौवीसेरी गगन शर्मा ने बताया कि जय सिंह की हालत गंभीर है तथा वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि जय सिंह के परिजन और रिश्तेदार कुराली रवाना हो गए हैं। गत वर्ष भी कुराली में मटर लेकर जा रही जंजैहली की एक जीप को बदमाशों ने रोककर जीप चालक से लूटपाट कर जीप अगवा कर ली थी। जो छह माह बाद फिरोजपुर में बरामद की गई थी। बहरहाल क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई है। नाचन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के उप प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंजाब सब्जी लेकर जा रहे व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, किसानों और बागवानों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें