फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर संगीत में मंडी, लोकनृत्य में सिरमौर विजेता

विज्ञापन
मंडी में राज्य स्तरीय कला उत्सव में विभिन्न जिलो के कलाकार प्रस्तूति देने से पहले एक साथ। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। डाइट मंडी की ओर से आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में आयोजित उत्सव में छात्राओं की कंठ संगीत स्पर्धा में सीसे स्कूल नालागढ़ की वसुंधरा पहले, पोर्टमोर शिमला की गुंजन ठाकुर दूसरे और सीसे स्कूल सरकाघाट की प्रिया ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में अर्की, सोलन के उदित भारद्वाज प्रथम, जुब्बल शिमला से जतिन द्वितीय और ऊना से मनेंद्र सिंह तृतीय रहे। छात्राओं की स्वर संगीत में करसोग स्कूल की प्रिया प्रथम, अर्की से आस्था द्वितीय और शिलाई स्कूल की साक्षी तृतीय रहीं।
छात्र वर्ग में ढालपुर स्कूल के हरीश प्रथम, डीएवी बरमाणा स्कूल के अनमोल शर्मा द्वितीय और राजगढ़ स्कूल के नितेश तृतीय रहे। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक क्लासिकल में अर्की स्कूल की निधि पहले, महावीर स्कूल सुंदरनगर की कृतिका दूसरे और पालमपुर की कोमल तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

छात्रवर्ग में बाल स्कूल ठियोग के देवम्य प्रथम, साहो स्कूल चंबा के अनमोल द्वितीय और महावीर स्कूल सुंदरनगर के हरीश तृतीय रहे। लोक संगीत में कोलंग स्कूल लाहौल स्पीति की जिगमेद छदोन प्रथम, डीएवी बरमाणा की सुदीक्षा द्वितीय और कन्या स्कूल मंडी की प्रियंका तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में सरोल स्कूल चंबा के मनोज कुमार पहले, कुफरी स्कूल शिमला से विशाल दूसरे और थुरल स्कूल कांगड़ा से सुजल तृतीय रहे।
क्लासिकल डांस स्पर्धा में महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की कशिश प्रथम, पोर्टमोर स्कूल शिमला से गीतांजली द्वितीय और धर्मपुर स्कूल सोलन की शिवानी तृतीय रहीं। छात्रवर्ग में डीएवी स्कूल सुंदरनगर के मनीष पहले, अर्की स्कूल सोलन के ललित दूसरे और ब्रेही स्कूल चंबा तीसरे स्थान पर रहा। विजुअल आर्ट-2 छात्रा वर्ग में में मल्लिका मनवर नरोग स्कूल सिरमौर प्रथम, दीपिका ठाकुर चौरी हमीरपुर दूसरे, अंशिका शर्मा त्यूरी हाई स्कूल ऊना तीसरे नंबर पर रहे छात्र वर्ग में कैफ खान बाल स्कूल चंबा, शुुुभम ठाकुर ढालपुर बाल स्कूल कुल्लू, साहिल शर्मा चौरी हमीरपुर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विजुअल आर्ट-3 में राजपुरा स्कूल कांगड़ा की साक्षी प्रथम, दोसारा स्कूल ऊना की इशा दूसरे, नादौन स्कूल हमीरपुर की निकिता तीसरे, छात्रवर्ग में प्रदीप कुमार त्यूरी हाई स्कूल ऊना प्रथम, अखिल कोसरी कांगड़ा दूसरे और अमित कुमार टटियाणा सिरमौर तृतीय रहे। लोकनृत्य में अंशिता टटियाल स्कूल सिरमौर प्रथम, केलांग स्कूल से तान्या द्वितीय, कोठीपुरा स्कूल बिलासपुर की साहिना और मंडी कन्या स्कूल की वर्षा तृतीय रहीं। भरमौर स्कूल चंबा के अक्षय राठौर पहले, नेरवा स्कूल शिमला के विक्रम दूसरे, टटियाल स्कूल सिरमौर के विक्रम एवं जयदेवी स्कूल मंडी के मनीष तीसरे स्थान पर रहे।
समापन समारोह की अध्यक्षता बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने की। इस दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुदेश ठाकुर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अमरनाथ राणा, प्रधानाचार्य ज्योत्सना गुप्ता, महापौर दीपाली जसवाल, पार्षद निर्मल वर्मा, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। कन्या स्कूल मंडी की वर्षा ने ऊंची धारारे गोरू ओ आम्मा मेरिये नहीं चारदे-नहीं चारदे ओ, कुल्लू की प्रांजल ने 18 करंडू पहाड़ा देशा ने शोभला देश म्हारा-चांदी चादरू होढ़ा ज्योता म्हारा से मन मोहा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें