फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टेबल टेनिस में मंडी की बेटियों का जलवा, एंजेलियाना और भावप्रिता बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-19 बालिका टीमों ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। 60वीं स्टैग राज्य एवं अंतर-जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में मंडी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-13 बालिका वर्ग में एंजेलियाना और अंडर-19 बालिका वर्ग में भावप्रिता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम स्पर्धाओं में भी मंडी की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-15 बालिका टीम वर्ग में मंडी की टीम ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका टीम वर्ग में भी मंडी की टीम चैंपियन बनी। वहीं, सीनियर महिला टीम स्पर्धा में मंडी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 बालिका एकल स्पर्धा में समृद्धि ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं, अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रदन्या तथा सीनियर महिला वर्ग में एंजेलियाना और भावप्रिता ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किए। टेबल टेनिस कोच यतीश कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए इसे मंडी जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें