फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी कॉलेज ने जीती अंतर-महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के निशानेबाजों ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की अंतर-महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में मंडी कॉलेज की टीमों ने तीन स्पर्धाओं में विजेता और एक में उपविजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना का शानदार परिचय दिया है।
पुरुष वर्ग के टीम मैनेजर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडी कॉलेज की 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम और 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने विजेता ट्रॉफी हासिल की। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम उपविजेता रही। व्यक्तिगत मुकाबलों में सार्थक लखनपाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग और ऋतिका ने 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। कविता ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग और शिवम ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में रजत पदक हासिल किए। वहीं, कशिश शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर डॉ. राजीव परमार, डॉ. होशियार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें