फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेटे ने गलती से खाया था जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पधर उपमंडल की जिल्हण पंचायत के सिल्हासवाड़ गांव में मां और चार वर्षीय बेटे के जहरीला पदार्थ खाने की घटना की गुत्थी सुलझ गई है। उपचार के बाद स्वस्थ हुई 26 वर्षीय महिला जय ललिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार अक्तूबर को उसके बेटे ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे घबराकर उसने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को घटना का पता उस समय चला, जब एक राहगीर ने घर के भीतर से महिला और बच्चे के चिल्लाने की आवाजें सुनीं। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। यहां से उन्हें नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चार वर्षीय बच्चा दो दिन के उपचार के बाद स्वस्थ हो गया था, जबकि महिला करीब एक सप्ताह तक मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन रही। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद महिला अब घर लौट आई है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मायके और ससुराल पक्ष के 12 लोगों के बयान दर्ज किए थे। पूछताछ के दौरान किसी ने भी घटना को लेकर संदेह जाहिर नहीं किया था। महिला के स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने महिला के बयान दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें