फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में ओवरआल चैंपियन बना मंडी

विज्ञापन
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में अंतर महाविद्यालय में प्रदेशभ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। नाहन महाविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में मंडी कॉलेज की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में ओवरआल चैंपियन की ट्रॉफी अर्जित की। सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील सेन और टीम मैनेजर प्रो. पूनम आदि प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
सहायक प्रोफेसर डॉ. चमन ने बताया कि प्रतियोगिता 17-18 दिसंबर तक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन, सिरमौर में आयोजित की गई। खो-खो टीम में कैप्टन सपना देवी, शालिनी ठाकुर, गीतांजलि, हितेश कुमारी, ऐश्वर्या शर्मा, डोलमा कुमारी, अनीता, निशा देवी, देविना, शकुंतला देवी व कृष्णा देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रो रविंद्र, पूनम चौधरी, प्रो हंसराज, खेल सलाहकार समिति से डॉ. विकास, डॉ. अरविंद, खेल विभाग से प्रकाश और प्रवीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें