मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ. निपुण जिंदल शनिवार को मंडी बस अड्डे का निरीक्षण करेंगे। शुक्रवार को पहुंचे निदेशक ने मंडलीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने निगम का लेखा जोखा जाना। इससे पहले निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मंडी मंडलीय कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर लेखा-जोखा जाना था। प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण ने इस दौरान बरसात के मद्देनजर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मंडलीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि शनिवार को प्रबंधक निदेशक बस अड्डे का दौरा करेंगे। संवाद