फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बग्गी सुरंग से पानी की निकासी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह बांध में बीते दो दिनों से भारी बारिश और बाढ़ के कारण जमी गाद की मात्रा अब सामान्य स्तर पर आ गई है। इसी के चलते बग्गी सुरंग में जल प्रवाह दोबारा शुरू कर दिया गया है। वीरवार देर रात से ही डैहर पावर हाउस में विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया था, लेकिन फिर गाद की मात्रा बढ़ जाने के कारण दोबारा रोक दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से गाद की मात्रा पूरी तरह कम होने के बाद विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया है। बीबीएमबी सुंदरनगर के अधीक्षण अभियंता अजय पाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले तक गाद की मात्रा लगभग 50 हजार पीपीएम पहुंच गई थी। यह विद्युत उत्पादन के लिए खतरनाक मानी जाती है। इस कारण बुधवार शाम को बग्गी सुरंग से पानी भेजना पूरी तरह बंद कर दिया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। डैहर पावर हाउस में उत्पादन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें