फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आल्टो की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक कार समेत मौके से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक में वीरवार रात तेज रफ्तार सफेद रंग की आल्टो कार की टक्कर से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वीरवार रात करीब 10 बजे नेरचौक की ओर से आ रही सफेद आल्टो कार ने मंडी की तरफ सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान महेश कुमार (41) निवासी जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आल्टो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें