फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंगली सुअर के हमले से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बरोटी के भंतरेहड़ दोलटा गांव के 47 वर्षीय व्यक्ति पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। भंतरेहड़ दोलटा के संजय कुमार पुत्र बुद्धि राम जब अपनी दुकान के बाहर बैठा था तभी साथ लगते जंगल से एक सुअर ने एकाएक उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस पर सुअर भाग गया। संजय को पहले सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हमले में संजय कुमार को दोनों टांगों सहित शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। सुअर के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें