फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर व्यक्ति से नौ लाख रुपये की ठगी

Sun, 28 Jul 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के पुंघ वार्ड निवासी व्यक्ति को स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर नौ लाख रुपये का चूना लगा है। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति से शातिरों ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए पांच अलग-अलग बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कराई थी। जब निवेश करने के बाद भी राशि वापस नहीं आई तो व्यक्ति ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी।
विज्ञापन

पुंघ निवासी निशांत कटोच ने अपनी शिकायत में बताया कि जून में उसने स्टॉक मार्केटिंग आईआईएफएल एप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश किया था। इस दौरान, उसने पांच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। शिकायत के अनुसार, निवेश के बाद उसे कोई राशि वापस नहीं मिली और न ही निवेश के बारे में कोई जानकारी दी गई। इस पर निशांत ने पुलिस को ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामला सुंदरनगर थाना को जांच के लिए सौंपा गया, और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि निशांत द्वारा ट्रांसफर की गई राशि में से एक लाख रुपये सऊदी अरब और छह लाख रुपये पंजाब में निकाले गए। पंजाब में जिस व्यक्ति के खाते में छह लाख रुपये जमा किए गए थे, उसे इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे पैसे दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते की कॉपी लेकर कुछ कागजों पर साइन करवाए थे। इसके माध्यम से ठगों ने उसके खाते से राशि निकाल ली।
विज्ञापन

अन्य मामलों में भी ठगों ने ऐसे लोगों को निशाना बनाया जिनके खाते खुले थे लेकिन वे कभी बैंक नहीं गए थे। इस प्रकार, उनके खातों में कब राशि आई और कब निकाली गई, इसका उन्हें कोई पता नहीं चला।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सुंदरनगर थाना में धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस को ठगी में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि ठग बेहद शातिर हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है, ताकि शातिरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें