फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू में गेस्ट फैकल्टी के लिए साक्षात्कार अब दो अगस्त से होंगे

Sun, 28 Jul 2024 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार के लिए नई तिथियां निर्धारित कर दी हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में ही सभी विभागों में गेस्ट फैकल्टी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले विवि ने इस भर्ती पर प्रशासनिक कारणों से रोक लगा दी थी, मगर अब इसे दोबारा से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भर्ती होने से एसपीयू में बिना शिक्षक चल रहे कई विभागों को संजीवनी मिलेगी और विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। एसपीयू के 10 विभागों में गेस्ट फैकल्टी रख जाएंगे। इसमें फिजिक्स विभाग में दो अगस्त को साक्षात्कार होंगे। मैथ, इंग्लिश, योग, कैमिस्ट्री, इंडस्ट्रीयल कैमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस के साक्षात्कार भी दो अगस्त को ही होंगे।
तीन अगस्त को बॉटनी, जूलाॅजी और इन्वायरमेंट साइंस के लिए गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार होंगे। छह अगस्त को एमबीए, इतिहास और लोक प्रशासन में गेस्ट फेकल्टी के साक्षात्कार लिए जाएंगे। एसपीयू के रजिस्ट्रार ई. सुनील वर्मा ने योग्य उम्मीदवारों से साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें