मंडी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई वल्लभ कॉलेज मंडी की ओर से सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने किया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रत्न लाल ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपाली अशोक ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वच्छता अभियान, नशा-उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर डॉ. बलदेव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओपी ठाकुर और डॉ. अनुज कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद