फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वच्छता को आदत बनाएं, हर सप्ताह दो घंटे करें श्रमदान

Sat, 02 Nov 2024 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यलय मंडी में  स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम में श्रमदान कर
विज्ञापन
उपायुक्त ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत किट बांटी, स्वच्छता कर्मियों से किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। 'स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता' थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह उपायुक्त कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अभियान का नेतृत्व किया और सफाई कार्य में श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।
अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता को लेकर हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है। महात्मा गांधी का स्वच्छता को लेकर विशेष आग्रह रहा है और उन्होंने एक स्वच्छ व आत्मनिर्भर देश की संकल्पना की थी। ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी स्वच्छता के लिए पहले स्वयं को बदलना होगा। अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना होगा, जिसके लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने सभी लोगों को पहले स्वयं से, फिर परिवार, मोहल्ले से लेकर गांव व कार्यस्थल पर स्वच्छता को एक आदत के रूप में अपनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपूर्व देवगन ने कहा कि सभी लोग हर वर्ष स्वच्छता के लिए 100 घंटे यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान अवश्य करें। उपायुक्त ने इस अवसर पर डीआरडीए सभागार में स्वच्छता मित्रों से संवाद किया तथा उन्हें स्वच्छता किट भी भेंट की। इस अवसर पर जोनल अस्पताल के चिकित्सकों ने मेडिकल शिविर का आयोजन किया। जिसमें स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में एडीएम डा. मदन कुमार, जिला विकास अधिकारी जीसी पाठक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें