फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमके-झुमके कानों रे झुमके पर झूमे दर्शक

Wed, 18 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय माहूंनाग मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या विक्की चौहान के नाम रही। विक्की चौहान एक से बढ़कर एक शानदार गाने गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल गौरव से अलंकृत ठाकुर मान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक कलाकार विक्की चौहान के मंच पर पहुंचते ही करसोग की जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भाईजी बात है ऐसी, होर भाईजी ठीक ठाक दर्शकों को नचाया। चमचमांदे तेरे दांदडू बाठनिये, झुमके-झुमके कानों रे झुमके, लच्छी-लच्छी लोग गंलादे, इस  गराई देया लंबरा हो प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या में समां बांध दिया।

विक्की चौहान के बाद रोशनी शर्मा कुमारसेन ने महा माईये खेगसु माईये, रिमझिम-रिमझिम पाने बरसा गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, महेंद्र ठियोग ने पारो आया बंजारा, ठियोग री छोरिये गाकर दर्शकों को नचाया। इस अवसर पर एसडीएम विवेक चौहान, नायब तहसीलदार रविंद्र, प्रधान मंदिर कमेटी राम सिंह, प्रधान मेला कमेटी घनश्याम शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें