फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की मेडिकल कोर में कैप्टन बनी सरकाघाट की आलिशा

Sat, 14 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनालग वार्ड की आलिशा ठाकुर ने सेना की मेडिकल कोर की परीक्षा पास कर कैप्टन बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आलिशा ने अखिल भारतीय सेना परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर लिया था। गत दिन योल कैंट स्थित पालमपुर में आलिशा के माता शकुंतला व पिता अश्वनी ठाकुर ने बेटी को स्टार पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


24 वर्षीय डा. आलिशा ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर में ग्रहण की है। मैट्रिक की बोर्ड की परीक्षा में आलिशा महज चार नंबर से मेरिट में आने से चूक गई थी। उसके बाद सीपीएमटी परीक्षा में प्रथम प्रयास में इंदिरा गांधी मेडिकल संस्थान शिमला के डेंटल कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उसके बाद प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर आलिशा ने सिविल अस्पताल पालमपुर में सेवाएं दी।

डा. आलिशा का सपना पहले से सेना में जाने का था। आलिशा ने सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने दादा स्व. मेहर चंद ठाकुर से मिली। उन्होंने कहा कि सफलता में उनके माता पिता का विशेष योगदान है। परिजनों चाचा रत्न चंद, चाची सरिता, भाई साहिल, बड़ी बहन शालू राठौर, मामा सिकंदर सिंह व मॉसी सुनीता ने आलिशा को उपलब्धि की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें