फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रंगोत्सव, कला उत्सव में महादेव स्कूल ने जीते इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सुंदरनगर में वीरवार को खंड स्तरीय रंगोत्सव एवं कला उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें छह खंडों से आए हुए लगभग एक सौ विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव की छात्राओं ने लोक नृत्य, लोक गीत और मूर्तिकला एकल-त्रिआयामी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में तमन्ना, अंशिका, सृष्टि ठाकुर, भावना, गरिमा, यशिता राणा प्रमुख हैं। प्रधानाचार्य राजेश सैनी और उप प्रधानाचार्य आरती कुमारी ने छात्राओं को मेडल पहना कर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर विजेता छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें