फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टेबल टेनिस में सेजल प्रथम, कबड्डी में भगत सिंह की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में वीरवार को तीन दिवसीय अंतर कक्षा पुरुष और महिला वर्ग खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व उप प्राचार्य रहे डॉ. रविंद्र कुमार ने किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोेजन किया जाएगा। टेबल टेनिस में सेजल प्रथम, शिवानी दूसरे और रिषव तृतीय रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में पहला मुकाबला भगत सिंह टीम और अजय ठाकुर टीम के बीच खेला गया। इसमें भगत सिंह सदन ने 53-52 के अंदर से अजय ठाकुर को पराजित किया। दूसरा मुकाबला महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप सदन के बीच हुआ । महात्मा गांधी सदन ने महाराणा प्रताप को 40-35 के अंतर से पराजित किया। तीसरा मुकाबला मंजीत वर्सिज सेवन ब्रदर्स के बीच हुआ । इसमें सेवन ब्रदर्स ने 45-30 के अंतर से जीत हासिल की। जबकि चौथा मुकाबला एसपीयू मंडी और थंडर के बीच खेला गया। इसमें एसपीयू 57-13 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। इसी तरह अन्य मुकाबले खेले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें