फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर में बंदर कुत्ते के बच्चे को गोद में उठा पेड़ पर जा बैठा

विज्ञापन
रिवालसर में पिल्ले को लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
10 मिनट तक पेड़ पर बैठा रहा बंदर, बिना नुकसान पहुंचाए छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल रिवालसर में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बंदर कुत्ते के एक बच्चे को गोद में उठाकर पेड़ पर बैठा दिखाई दे रहा है। करीब एक मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में बंदर पिल्ले को संभालकर पेड़ की टहनी पर बैठा नजर आता है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर अचानक कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया और लगभग 10 मिनट तक उसे अपने साथ बैठाए रखा। इस दौरान पिल्ला शांत अवस्था में दिखाई दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजय सूर्या ने बताया कि यह पिल्ला किसी का पालतू नहीं था, बल्कि एक लावारिस था। उनके अनुसार, बंदर ने कुछ समय तक उसे गोद में बैठाए रखा और बाद में बिना किसी नुकसान के छोड़ दिया।
विज्ञापन

हालांकि इस घटना में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने छोटे बच्चों और जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों मनीष, लाभ सिंह, कश्मीर सिंह, पूर्ण चंद, पवन ठाकुर और नरेश कुमार का कहना है कि रिवालसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें