फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बस सेवा विस्तार से लुहाखर-कोठी पंचायतों को मिली राहत

विज्ञापन
बल्ह क्षेत्र के झोर-ब्रालनु-गुरुकोठा बस सेवा को हरी झंडी दिखाते पूर्व मंत्री। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहाखर और कोठी के लोगों की वर्षों पुरानी मांग शुक्रवार को पूरी हो गई। सुंदरनगर-झोर बस सेवा का विस्तार ब्रालनु गलू से आगे गुरुकोठा तक कर दिया गया। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
शुभारंभ पर ब्रालनु गलू में स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ प्रकाश चौधरी का स्वागत किया। गुरुकोठा पहुंचने पर भी ग्रामीणों और महिला मंडलों ने उनका अभिनंदन किया तथा शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे प्रभावित होकर प्रकाश चौधरी ने महिला मंडल को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने संबोधन में प्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा को देखते हुए बस सेवा का विस्तार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें