फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में निकली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने भजन-कीर्तन से भक्तिमय बनाया माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर में शनिवार को शाही अंदाज में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली। इसमें महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बनाया। शनिवार दोपहर करीब 12.00 बजे शहर की परिक्रमा के दौरान पूरे लाव लश्कर के साथ भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकली।
रेलवे स्टेशन, पठानकोट और पुलिस थाना चौक से होकर साईं बाजार में पहुंची शोभायात्रा का स्वागत लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ किया। रक्षाबंधन पर्व पर सनातन धर्मसभा मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में सजधज कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक महामंडलेश्वर राम मोहनदास रामायणी प्रतिदिन 2:00 बजे से 5:00 बजे तक श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करेंगे। 16 अगस्त तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें