फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थुनाग बाजार में बंद मकान के ताले तोड़ 3.30 लाख के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
थुनाग में घर में चोरी के लिए तोड़ा अलमारी का लॉकर। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
परिवार के साथ मंडी गया था मकान मालिक का परिवार
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। थुनाग बाजार में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3.30 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात 11 से 14 अक्तूबर के बीच हुई, जब मकान मालिक का परिवार मंडी गया हुआ था। घर लौटने पर अलमारी का लॉकर टूटा मिला और उसमें रखे गहने व नकदी गायब थे। जंजैहली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में थुनाग निवासी हेमराज पुत्र रोशन लाल ने बताया कि वह मंडी में नागरिक आपूर्ति विभाग में कार्यरत हैं। उनकी माता इंद्रा देवी 11 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे घर पर ताला लगाकर मंडी आई थीं। 14 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी गीता देवी ने फोन कर घर का ताला खुला होने की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद हेमराज परिजनों के साथ घर पहुंचे तो तीसरी मंजिल के कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अलमारी के लॉकर से सोने का मंगलसूत्र, वराग की एक जोड़ी, सोने की चेन, एक अंगूठी, एक चाक और करीब 30 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 3.30 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें