फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता समिति ने खोले ढाई लाख बीमा खाते : हेमंत राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने कहा कि वर्ष 1990 में शुरू हुए साक्षरता अभियान से साक्षरता समिति का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है। समिति को वर्ष 2009 से भारतीय जीवन बीमा निगम ने सामाजिक सुरक्षा सूक्ष्म बीमा बनाने के लिए अधिकृत किया। मंडी में मंगलवार को पत्रकारवार्ता में हेमंत राज वैद्य ने कहा कि समिति ने दूसरे कार्यों की तरह सूक्ष्म बीमा के कार्यों को प्रदेश के चार जिलों मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा के एक ब्लाॅक बैजनाथ में चलाया।
विज्ञापन

योजना में ग्रामीण महिलाएं, मजदूर-किसान, छोटे व्यापारियों को लाभ प्रदान करवाया गया है। समिति ने अब तक 2,47,853 वयस्कों के बीमा खाते खोले हैं। समिति ने 553 गांवों को बीमा गांव की दो करोड़ राशि भारतीय जीवन बीमा की ओर से अनुदान दी है। इस कार्य के लिए समिति को देश और उत्तरी भारत में प्रथम रहने के लिए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। समिति के महासचिव भीम सिंह ने कहा कि इस वर्ष समिति का लक्ष्य 15 हजार नए खाते बनाने का है। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद नेला वार्ड राजेंद्र मोहन, समिति के सह सचिव मुरारी शर्मा, ललित शर्मा ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें