सुंदरनगर में भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर
सुंदरनगर (मंडी)। भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पौड़ा कोठी में सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि जिस तरह से बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने शोषितों, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ा, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काम कर रहे हैं। दलितों, शोषितों और वंचितों को संवैधानिक अधिकार के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समान अवसर देने के लिए कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की जयंती को देश में संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने ही की है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कर्म चंद चोपड़ा, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह, पंचायत प्रधान चंद्रेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।