फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्पताल की बिजली बाधित होने से लिफ्ट सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडलीय अस्पताल में अचानक बिजली बंद होने से अव्यवस्था फैल गई। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद करीब एक घंटे तक बिजली सेवाएं बाधित होने से अस्पताल की लिफ्ट सेवा ठप हो गई। घायल मरीजों और चिकित्सकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घायल मरीजों को सीढि़या चढ़कर अस्पताल की दूसरी मंजिल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान घायलों की सांसें भी फूल गईं। अस्पताल में जनरेटर उपलब्ध है लेकिन नियमित इस्तेमाल न होने से आए दिन मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दीपाली शर्मा का कहना है कि जनरेटर का नियमित इस्तेमाल क्यों नहीं हो पा रहा है इसकी रिपोर्ट तलब कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने कहा कि बिजली कार्य की मरम्मत के लिए शुक्रवार को बस्सी प्रोजेक्ट से करीब एक घंटे तक बिजली सेवाएं बाधित हुई थीं। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं और अन्य विभागों को भी दे दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें