फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएमओ कार्यालय भवन में लिफ्ट खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी परिसर में स्थित सीएमओ कार्यालय भवन में 32 वर्षों बाद दोबारा शुरू हुई लिफ्ट सुविधा अब एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इससे लोगों, कर्मचारियों विशेष कर बुजुर्गों और दिव्यांगों को 80 सीढि़यां चढ़कर कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। करीब चार माह पूर्व ही सीएमओ कार्यालय भवन में नए सिरे से 20 लाख की लागत से लिफ्ट का जीर्णोद्धार हुआ था।
विज्ञापन

चार माह बाद ही लिफ्ट हांफ गई। 1992 में तैयार हुए सीएमओ कार्यालय भवन में पहले से ही लिफ्ट सुविधा थी, जो बाद में तकनीकी कारणों से बंद हो गई। इसे दोबारा से शुरू किया गया था। हिमालयन दिव्यांग संस्था की प्रधान हेमलता पठानिया, किशन चंद, नागरिक सभा के प्रधान ओपी कपूर, नीरज हांडा, अनिल कपूर आदि ने अस्पताल प्रबंधन से बंद पड़ी लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाने की मांग की है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट बंद हुई है। इसे ठीक करवाने के लिए संबंधित कंपनी से पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें