फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, 72 सड़कें बंद, 548 ट्रांसफार्मर खराब

Mon, 30 Jun 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बागाचनोगी उप तहसील के डाकघर ​शिवा की पंचायत था के गांव कंडी कलवाड़ा में क्षतिग्रस्त हुआ मकान। ज
विज्ञापन
संपर्क सड़कों पर आवाजाही बंद होने और बिजली न होने से बढ़ीं लोगों की दुश्वारियां
विज्ञापन


क्रॉसर
धर्मपुर में सड़कें और गौहर में सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर हुए खराब
जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, गौहर और पंडोह में हुई सबसे ज्यादा बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बारिश से जिले के कई उपमंडलों में जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। पिछले 24 घंटों में हुई 73.2 मिलीमीटर बारिश से जिले में 72 सड़कें बाधित हो गईं और 548 ट्रांसफार्मर ठप हैं। रविवार सुबह के समय कई जगह सड़कों पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बिजली गुल रहने से लोगों को घरों में उमस से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग सुंदरनगर के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में 73.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जो औसतन बारिश 7.6 मिलीमीटर से 864 फीसदी ज्यादा है।
जिले में सबसे ज्यादा 25 सड़कें धर्मपुर उपमंडल में बाधित हुईं। इसके अलावा सराज, थलौट और करसोग में 12-12, गोहर और सुंदरनगर डिविजन में चार-चार और मंडी डिविजन-दो में तीन सड़कें बाधित हुई हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई उपमंडलों में शनिवार रात भारी बारिश से ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए। सबसे ज्यादा गोहर सर्किल में 177, धर्मपुर सर्किल में 126, मंडी सर्किल में 52, करसोग में 60, जोगिंद्रनगर और थलौट में 20-20 और सरकाघाट में तीन जगह ट्रांसफार्मर बाधित हुए। इससे जिले की कई पंचायतों में सुबह के समय बिजली गुल रही। उधर, कई उपमंडलों में जिला प्रशासन ने बाधित सड़कों और खराब हुए ट्रांसफार्मर की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



जोगिंद्रनगर में दूसरी, सुंदरनगर में पहली बार भारी बारिश
जिले में पिछले 24 घंटों में जोगिंद्रनगर में सबसे ज्यादा 135 एमएम बारिश दर्ज हुई। एक सप्ताह में दूसरी बार जोगिंद्रनगर में 100 एमएम से ज्यादा बारिश होने से कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। वहीं, सुंदरनगर में पहली बार 96 एमएम बारिश हुई । इसके अलावा पंडोह में 68 एमएम, गोहर में 60, मंडी में 46 एमएम, करसोग में 34 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून माह में अब तक 270.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि तक 162.9 एमएम बारिश की संभावना जताई थी। बारिश 66 फीसदी ज्यादा हुई है। 2013 में जिले में जून माह में सबसे ज्यादा 390.9 एमएम बारिश दर्ज हुई थी जबकि 2012 में सबसे कम 62.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन



कोट्स
बाधित सड़कों और बिजली की बहाली को लेकर युद्धस्तर पर कार्य करवाया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।- अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी

बागाचनोगी उप तहसील के डाकघर शिवा की पंचायत था के गांव कंडी कलवाड़ा में क्षतिग्रस्त हुआ मकान। ज

बागाचनोगी उप तहसील के डाकघर शिवा की पंचायत था के गांव कंडी कलवाड़ा में क्षतिग्रस्त हुआ मकान। ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें