फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोशाला में घुसा तेंदुआ, दो भेड़ें मारीं

विज्ञापन
वन परिक्षेत्र पनारसा के तहत ग्राम पंचायत जलाकाशना में वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया तेंदुआ।
विज्ञापन
मंडी। ग्राम पंचायत जला काशना के जला गांव में वीरवार रात तेंदुआ गोशाला में घुस गया। तेंदुए के घुसते ही गोशाला का दरवाजा बंद हो गया। तेंदुए ने दो भेड़ों को मार दिया। तेंदुए के गोशाला में घुसने की भनक लगते ही ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोशाला का दरवाजा पूरी तरह से बंद कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पनारसा से रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

खंड अधिकारी उम्मीद सिंह और वन रक्षक सुरभि रात को ही मौके पर पहुंचे। सुबह होने पर वन्य प्राणी विंग कुल्लू की टीम भी पहुंच गई। ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू किया। डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने बताया कि गोशाला में चार भेड़ें थीं जिसमें से तेंदुए ने दो को मार दिया है।
नर तेंदुए की आयु 12 से 15 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। चिकित्सालय में स्वास्थ्य जांच पड़ताल के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। रेस्क्यू टीम में डाॅ. सुब्रमण्यम, चमन लाल, देश राज, जय प्रकाश और कमल डीएफओ वाइल्ड लाइफ कुल्लू राजेश और एसीएफ नवजोत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें