कोटली क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनियारा की पहली मंजिल में डाला जा रहा लेंटर। स्रोत जागरूक पाठक
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनियारा के भवन की पहली मंजिल का सोमवार को लेंटर डाला गया। लंबे समय से पंचायत के लोग भवन की छत पड़ने का इंतजार कर रहे थे।
2023 को पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने इस भवन शिलान्यास किया था, मगर करीब ढाई वर्ष का कार्यकाल बीतने पर विभाग ने इसकी सुध लेकर भवन के टेंडर करवाए। सोमवार को भवन का लेंटर डाल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र पाल ने कहा कि पंचायत भवन निर्माण के लिए 51 लाख रुपये का टेंडर हुआ है।
सोमवार को भवन का लेंटर तक कार्य पूरा कर लिया गया है। पंचायत प्रधान कुसुम कुमारी ने कहा कि धनियारा पंचायत का भवन राष्ट्रीय उच्च मार्ग 003 की जद में आया था। इस वजह से भवन खाली करना पड़ा। अब भवन की छत पड़ने से शीघ्र ही पंचायत भवन की पहली मंजिल तैयार होकर जनता को समर्पित की जाएगी। संवाद