संधोल (मंडी)। क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की बेरी ऊहलू पंप से शातिरों ने तांबे की बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए। घटना शुक्रवार रात की है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात तीन कर्मचारी अपनी शिफ्ट पूरी होने के बाद घर चले गए। इसी दौरान शातिरों ने मौके का फायदा उठाकर पंप घर में लगे तार काट लिए। सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। चोरी हहुई तारों की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
इसी पंप घर से करीब एक साल पहले पानी का पंप भी चोरी हुआ था। इसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला। डेढ़ साल पहले बल्याली गांव के समीप मसोत खड्ड से संधोल विद्युत उपमंडल के दो नए 630 केवीए ट्रांसफार्मर भी चोरी हो चुके हैं। विभाग ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद