धर्मपुर (मंडी)। भाजपा के धर्मपुर प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता एवं धर्मपुर भाजपा प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर की देखरेख में धर्मपुर भाजपा कार्यालय में लेखराज को लगातार तीसरी बार मंडलाध्यक्ष बनाया है। लेखराज ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में अपना पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सकलानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विनोद निर्विरोध चुने मंडल अध्यक्ष
टिहरा (मंडी)। पर्यवेक्षक राजेंद्र गर्ग एवं प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री शनि शुक्ला हमीरपुर की अध्यक्षता में धर्मपुर भाजपा मंडल के नए अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें टिहरा मंडल के विनोद कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने विनोद ठाकुर को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। संवाद