फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में बेकरी की दुकान जलकर राख

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के साई बाजार में बेकरी दुकान लगी आग कारणों की जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के साईं बाजार में सोमवार रात अचानक लगी आग से एक बेकरी की दुकान जल गई। अग्निशमन विभाग ने साथ लगती पांच दुकानों और रिहायशी मकानों को जलने से बचा लिया है। आग से एक रिहायशी मकान को भी नुकसान पहुंचा है। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

दमकल की टीम ने बैंक और मंदिर को भी आग से जलने से सुरक्षित बचा लिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रभावित परिवार के मुखिया काली दास ने साजिश के तहत आग लगाने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार साईं बाजार में सोमवार रात करीब 11:30 बजे एक बेकरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें आसपास की दुकानों तक आ पहुंचीं। दमकल विभाग ने साथ लगती दुकानों और मकानों को जलने से बचा लिया। करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को बचाया गया है।
अग्निकांड में बेकरी दुकान में रखा सामान, मशीनरी, रेफ्रीजरेटर और राशन जल गया है। राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कानूनगो सतीश भाटिया, पटवारी श्याम सिंह ने तीन लाख के नुकसान का आकलन किया है। उधर, पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने आग की घटना से प्रभावित लोगों के बयान दर्जकर फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी है। तहसीलदार जोगिंद्रनगर डाॅ. मुकुल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद आग से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें